Chemistry Sample Paper Class 12 UP Board Exam 2021

नमूना पेपर छात्र  की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाघनो मे से एक हैं | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने मे मदद करते हैंउन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार हैं या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परिक्षण कर सकते हैं और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते हैं यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया हैंतो  वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैंताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते हैं| 

रसायन विज्ञान सैंपल पेपर  कक्षा 12 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2021
रसायन विज्ञान पेपर 3 घंटे 15 मिनट और कुल 70 अंको का होगा |  
निर्देश:- प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढने के लिए निर्धारित हैं |
नोट :- (i) गणनात्मक प्रश्नों मे गणना के समस्त पद दीजिए |
          (ii) प्रश्नों के प्रासंगिक उत्तर लिखिए |
          (iii) जहाँ आवश्यक होरासायनिक समीकरण दीजिये |

प्रश्न 1:- इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड मे चार विकल्प दिए गये हैंशै विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका मे लिखिए :    
             (क) जब क्रिस्टल मं ऋणयानिक  रिक्तियों द्वारा इलेक्ट्रान फँसा लिए जाते हैं तो त्रुटी कहलाती हैं-
              (i) शाट्की दोष               (ii) फ्रेंकल दोष 
              (iii) स्टैकियोमिट्री दोष    (iv) F केंद्र 

             (ख) किसी विलयन का परासरण दाब किस सम्बन्ध द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं-       
               (i) P = RT/C                  (ii) P = CT/R
               (iii) P = RC/T                (iv) P/C =RT

              (ग) विशिष्ट चालकता की इकाई हैं-
                 (i) सेमी ओम-1            (ii) सेमी ओम-1 तुल्यांक-1
               (iii) सेमी-1 ओम-1         (iv) सेमी-2 ओम

       (घ) प्रथम कोटि की अभिक्रिया A------B के लिए अभिक्रिया की 0.01सान्द्रता पर अभिक्रिया का वेग 2.00x10-5  मोल / लीटर- सेकण्ड पाया जाता हैंअभिक्रिया की अर्द्ध आयु हैं-

         (i) 30 सेकण्ड         (ii) 220 सेकण्ड
         (iii) 300 सेकण्ड       (iv) 347 सेकण्ड

       (ड) निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक जल अपघटन पर प्राथमिक ऐमीन देता हैं-
     
          (i) नाइट्रे यौगिक       (ii) शर्करा
          (iii) ऐमीन            (iv) प्राथमिक एल्कोहाल

प्रश्न 2:- (क) एक तत्व की कोष्ठिका की संरचना अन्त: केन्द्रित घन (bcc) हैंकोष्ठिका के कोर की लम्बाई 288pm हैं तथा तत्व का घनत्व 7.2g/cm3 हैंज्ञात कीजिये की 208 ग्राम तत्व में कितने परमाणु हैं?  

        (ख) 1 gm वैधुत अनअपघट्य को 50 gm बेंजीन में घोलने पर हिमांक में 0.40k की कमी आ जाती हैं| बेंजीन का अवनमन स्थिरांक 5.12 Kgmol-1  हैं | विलेय के मोलर द्र्वय्मान की गणना किजिए |

        (ग) यदि AgNO3 KCl तथा KNO3 के अनन्तं तनुता प मोलर चालक्ताये (lm) का मान क्रमश: 133.4, 149.9 तथा 144.9 S सेमी2 मोल-1  हैं| AgCl का lm ज्ञात किजिए|

        (घ) बहुअणुक एवं व्रहदाणुक कोलाइड में अन्तर उदाहरण सहित लिखिए|

प्रश्न 3:- (क) जल में किसी प्रदार्थ के 0.2 मोलल विलयन का हिमांक -0.37C हैं | जल का मोल अवनमन सिथरांक ज्ञात कीजिये |

        (ख) कोलराऊश का चालकता सम्बन्धी नियम लिखिए | इसके  विभिन्न अनुप्रयोगों को समझाइये|
    
        (ग) एन्जाइम उत्प्रेरण की क्रियाविधि लिखिए |

        (घ) फ्लुओरीन केवल-1 ओक्सीक्ररण अवस्था प्रदर्शित करता हैं जबकि अन्य हैलोजन +1,+3, +5 तथा +7 आक्सीकरण अव्य्स्थाएँ भी प्रदर्शित करते हैं | व्याख्या किजिए |

प्रश्न 4-  (क) पोटेशियम डाईक्रोमेट की आक्सीकरण आयन (II) H2S के साथ रासायनिक समीकरण लिखिये |

         (ख) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए –

            (i) युग्मन अभिक्रिया
            (ii) गैबिएल थैलिमइड संस्लेषण
            (iii) डाईएजोकरण

         (ग) (I) बैकेलाइट (II) पालिस्टर (III) टेफ्लान बनाने के लिए रासायनिक समीकरण एव उपयोग लिखिए |

         (घ) क्रत्रिम म्धुरक क्या होता हैं ? को उदाहरन दीजिये | म्घुमेय के रोगी के लिए बनाई जाने वाली मिठाईयों मे प्रयुक्त मधुरक का नाम बताइए |

प्रश्न 5:- (क) वेग स्थिरांक पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता हैं? किसी अभिक्रियाके 500K तथा 700K पर वेग स्थिरांक क्रमशः 0.025 S-1 तथा 0.07 S-1 हैं| EA (सक्रिमन उर्जा) एवं A (आरेनिअस गुणक) की गणना किजिए|

        (ख) निम्नलिखित की व्याख्या किजिए
         (i) मंडल परिष्करण    (ii) स्तम्भ वर्णलेखिकी

        (ग) कीलेट प्रभाव से क्या तात्पर्य हैं? उधाहरण सहीत समझाइये| क्रिस्टल क्षेत्र सिधान्त के आधार पर संकुल [Ti(H2O)6]3+ के बैगनी रंग की व्याख्या किजिए |

        (घ) फ्रओन-12, DDT, कार्बन टेट्राक्लोराइड तथा आयडोफार्म के विरचन की विधि लिखिए|

प्रश्न 6:- (क) क्युमीन से फीनाल बनाने की अभिक्रिया का समीकरण लिखिए | एसी दो अभिक्रियाएँ लिखिए जिनमें फीनाल की अम्लीय प्रकृति प्रदर्शित होती हो, फिनाल की अम्लता की तुलना एथेलान से कीजिये |

अथवा

कैसे प्राप्त करेंगे-(केवल रासायनिक समीकरण लिखिए )-

         (i) गिर्ग्नार्ड अभिकर्मक से द्वितीयक एल्कोहल
         (ii) एथिलीन से मेथिल एल्कोहाल
         (iii) एथिल एल्कोहाल से डाईएथिल ईथर
         (iv) ऐलिक्ल आयोडाइड से ईथर
         (v) कार्बोकिस्लिक अम्ल से एल्कोहाल

        (ख) क्या होता है जब – (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए )-

         (i) ऐसीटोन मे अमोनिया गैस प्रवाहित की जाती हैं|
         (ii) एसिटेलिडहाइड एलुमिनियम एथाक्साइड मे अभिकिर्या करता हैं|
         (iii) फार्मिक अम्ल की अभिक्रिया एथेनाल से करते हैं|
         (v) ग्लेशियल एसिटिक अम्ल पर फास्फोरस ट्राइक्लोराइड की अभिक्रिया होती हैं|

अथवा

        निम्नलिखित में विभेद करने के लिए रासायनिक परिक्षण लिखिए-

        (i) प्रोपेलैन एवं प्रोपेनोंन
        (ii) बेन्जैलिडहाइड एवं एसितोफिनोंन
        (iii) बेन्जोइक अम्ल एवं एथिल बेंजोएट

प्रश्न 7:- (क) हेबर विधि द्वारा अमोनिया के औधोगिक निर्माण का नामांकित चित्र सहित वर्णन कीजिये| इसके दो प्रमुख गुण एवं दो उपयोग लिखिए |

अथवा

डीकन विधि द्वारा क्लोरिन के निर्माण का वर्णन किजिए| सान्द्र तथा गर्म कास्टिक के आक्सीकारक गुण को उदहारण सहित समझाइये|


       (ख) न्युकिल्क अम्ल क्या होते हैं? इनके दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए |

अथवा

प्रोटीन किसे कहते हैं? प्रोटीन की प्राथमिक, द्वितीयक , तृतीयक तथा चतुष्क संरचनाओं की        विवेचना किजिए |  

Currently Trending