Economics Sample Paper Class 12 UP Board Exam 2021

नमूना पेपर छात्र की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाधनों में से एक है | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने में मदद करते है, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार है या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परीक्षण क्र सकते है और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते है| यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया है, तो वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्ररित कर सकते है, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते है|




अर्थशास्त्र पेपर  कक्षा 12 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2021
अर्थशास्त्र परीक्षा पेपर 3 घंटे 15 मिनट और कुल 100 अंको का होगा 

निर्देश:- i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
       ii) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनका केवल सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखना हैं | प्रश्न संख्या 11 से 18 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों मे देना हैं , तथा प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों मे लिखना हैं एवं प्रश्न संख्या 25 से 27 तक विस्त्रत उत्तरीय हैं , जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 300 शब्दों में लिखना हैं|

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1:- " The Principle of Economics"  नामक पुस्तक की रचना किनसे की?

         (i) जे0 बी0 से            (ii) जे0 एम0 कीन्स
         (iii) प्रो0 मार्शल           (iv) एडम स्मिथ 

प्रश्न 2:- किसी सामान्य वस्तु की मांग में वृद्धि उपभोक्ता की आय मे ........... के साथ होती हैं-

         (i) वृद्धि                  (ii) कमी 
         (iii) उपयुक्त दोनों         (iv) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न 3:- किसी वस्तु के मूल्य मे वृद्धि होने से उसकी मांग मे वृद्धि होती हैं|

          (i) सामान्य             (ii) निम्न
         (iii) गिफेन              (iv) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न 4:- सीमान्त उत्पाद वक्र औसत उत्पाद वक्र को ऊपर से कहाँ काटता हैं?

          (i) अधिकतम बिंदु       (ii) न्यूनतम बिंदु
         (iii) मध्य               (iv) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न 5:- औसत परवर्ती लागत व औसत स्थिर लागत किसके बराबर होती हैं ?
 
          (i) कुल लागत          (ii) सीमान्त लागत
         (iii) औसत लागत        (iv) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6: पूर्व प्रतियोगी बाजार मे मांग और पूर्ति मे संतुलन कहाँ पर स्थापित होता हैं?

         (i) जहाँ मांग और पूर्ति बराबर हो       (ii) जहाँ मांग और पूर्ति बराबर नहीं हो 
         (iii) उपयुक्त दोनों                   (iv) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न 7:- मुद्रा का माध्यम क्या हैं?

         (i) उत्पादन              (ii) उपभोग 
         (iii) विनिमय             (iv) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 8:- भारतीय रिजर्व बैंक निम्न मे से किस निति का नियमन करती हैं ?

          (i) राजकोषीय निति      (ii) मौद्रिक निति 
         (iii) विदेश निति          (iv) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9:- घरेलू-मुद्रा के रूप मे विदेशी मुद्रा की एक इकाई की कीमत क्या कहलाती हैं ?

          (i) मौद्रिक दर         (ii) विनियम दर 
         (iii) विनियम अनुपात     (iv) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10:- स्थिर विनिमय दर का सार क्या हैं?

         (i) स्वर्णमान          (ii) रजतमान
         (iii) कंस्य्मान         (iv) इनमें से कोई नहीं

(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 11:- समिष्ट अर्थशास्त्र क्या हैं?

प्रश्न 12:- मांग क्या हैं?

प्रश्न 13:- गिफिन वस्तु क्या हैं?

प्रश्न 14:- पूर्ण प्रतियोगिता किसे कहते हैं?

प्रश्न 15:- राष्ट्रिय आय से क्या तात्पर्य हैं? 

प्रश्न 16:- पूंजीगत वस्तुये क्या है?

प्रश्न 17:- बाजार सतुलन मे क्या होता हैं?

प्रश्न 18:- घाटे की वित्त व्यवस्था क्या हैं?

(लघु-उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 19:- उत्पत्ति हास् नियम किसे कहते हैं?

प्रश्न 20:- एकाधिकारी प्रतिस्पर्धा क्या होती हैं?

प्रश्न 21:- प्रति व्यक्ति आय क्या हैं?

प्रश्न 22:- वस्तु विनियम प्रणाली के दोष क्या थे ?

प्रश्न 23:- वित्तीय घाटा क्या हैं?

प्रश्न 24:- विश्व बैंक पर एक टिप्पणी लिखिये ?

(विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न )

प्रश्न 25:- उपयोगिता से क्या तात्पर्य हैं? सीमान्त उपयोगिता एवं कुल उपयोगिया के सम्बन्धो को चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिये?

अथवा

मांग की लोच से क्या तात्पर्य हैं? रेखाचित्रों की सहायता से मांग की लोच के प्रकार बताइये?

प्रश्न 26:- उत्पादन एवं उपभोग में अन्तर स्पष्ट करें?

अथवा 

औसत लागत एवं सीमान्त लागत के सम्बन्धों को रेखाचित्र की सहायता से समझाइये?

प्रश्न 27:- आय एवं रोजगार सिन्धांत के विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत कराए?

अथवा
कीन्स के ब्याज सिधान्त को स्पष्ट कीजिये ?

Currently Trending