Sociology Sample Paper Class 12 UP Board Exam 2021

नमूना पेपर छात्र  की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाघनो मे से एक हैं | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने मे मदद करते हैं, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार हैं या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परिक्षण कर सकते हैं और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते हैं यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया हैं, तो  वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते हैं|
समाजशास्त्र पेपर  कक्षा 12 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2021
समाजशास्त्र परीक्षा पेपर 3 घंटे 15 मिनट और कुल 100 अंको का होगा 

निर्देश:- i) प्रारंभ के 15 मिनट विधार्थियों को प्रश्नपत्र पढने हेतु निर्धारित हैं |
       ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रश्नों के अंक उनके सम्मुख अंकित हैं |
       iii) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न  जिनका लगभग 25 शब्दों मे देना हैं | प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों मे देना हैं, प्रश्न संख्या 27 से 29 तक दीर्घउत्तरीय हैं , जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों मे देना हैं|

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1:- राष्ट्रवाद का जन्म किसके परिणाम स्वरूप हुआ ?

       (i) सम्प्रदाय           (ii) जातिवाद
       (iii) उपनिवेशवाद       (iv) प्रजातिवाद 

प्रश्न 2:- भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद में 'अस्पर्श्यता' का अंत किया गया?

       (i) अनु0 14          (ii) अनु0 15
       (iii) अनु0 16         (iv) अनु0 17

प्रश्न 3:- किसके प्रयासों से 'सतीप्रथा' का अंत हुआ ?

       (i) राजाराम मोहन राय   (ii) ज्योतिबाफुले 
       (iii) विधासागर          (iv) रविन्द्र नाथ टैगोर 

प्रश्न 4:- भारतियों को सरकारी अभिलेखों तक पहुँच बनाने के लिए 'सुचना का अघिकार' (RTI) अधिनियम कब पारित हुआ?

       (i) सन 2004 ई0       (ii) सन 2005 ई0
       (iii) सन 2007 ई0      (iv) सन २००९ ई0  

प्रश्न 5:- "मैं मशीनों के प्रति पागलपन का विरोधी हु लेकिन मशीनों का विरोधी नहीं हूँ|" यह कथन निम्न में से किस महापुरुष का हैं ?

        (i) सुभाष चन्द्र बोस     (ii) महत्मा गाँधी 
       (iii) जवाहरलाल नहरू     (iv) लाल बहदुर शास्त्री 

प्रश्न 6:- राज्य पुनर्गठन आयोग के स्थापना किस सन मे हुई ?

        (i) सन 1955         (ii) सन 1956
       (iii) सन 1960         (iv) सन 1965

प्रश्न 7:- 73वें तथा 74वें संविधान संशोधन द्वारा ग्राम पंचायतों मे महिलाओं को कितना आरक्षण प्रदान किया गया ?

       (i) आधा (1/2)              (ii) दो तिहाई (2/3)
       (iii) एक तिहाई (1/3)        (iv) चौथाई (1/4)

प्रश्न 8:- भारत मे भूमि सुधार कानून बने-

        (i) 1950 से 60 दशक में         (ii) 1950 से 2000 तक 
       (iii) 1950 से 70 तक             (iv) 2000 से 2010 तक

प्रश्न 9:- उदारीकरण का सम्बन्ध हैं-

        (i) शैक्षिक निति से              (ii) सामाजिक निति से 
       (iii) उपनिवेशवादी निति से         (iv) आर्थिक नीतिगत निर्णयों से 

प्रश्न 10:- भारत मे वणिज्यक मोबाइल सेवाएँ प्रारंभ हुयी

        (i) सन 1950 ई0 से         (ii) सन 1975 ई0 से 
       (iii) सन 19९५ ई0 से         (iv) सन 19९९ ई0 से 

अति लघु - उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11:- साम्प्रदायिकता का अर्थ बताएँ?

प्रश्न 12:- प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग कब बना तथा इसकी अध्यक्षता किसने की ?

प्रश्न 13:- सत्यशोधक समाज की स्थापना किसके द्वारा और क्यों की गयी?

प्रश्न 14:-संविधान की आठवीं अनुसूची मे कितनी भाषाओँ को स्थान दिया गया था ?

प्रश्न 15:- भारत मे नगरीकरण के प्रभाव क्या-क्या पड़े?

प्रश्न 16:-'संस्क्र्तीकरण'से आप क्या समझते हैं ? यह अवधारणा किसके द्वारा दि गई?

प्रश्न 17:- पश्चिमीकरण की विशेषताएँ बताइये?

प्रश्न 18:- ओधोगीकरण द्वारा भारत मे क्या क्या परिवर्तन हुए?

प्रश्न 19:- स्वतंत्रता से पूर्व भारत मे उधोग किन किन नगरो तक सीमित थे?

प्रश्न 20:- भूणडलीकरण से क्या राजनितिक परवर्तन हो रहे हैं?

लघु-उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 21:- स्त्री-पुरुष अनुपात का क्या अर्थ हैं? भारत मे गिरते हुए स्त्री-पुरुष अनुपात के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिये ?

प्रश्न 22:- 'बाजार एक सामाजिक संस्था हैं |' स्पष्ट करें ?

प्रश्न 23:- क्षेत्रवाद को समझाते हुए इसके कारणों को स्पष्ट करें ?

प्रश्न 24:- हित समूह (दबाव समूह) को परिभाषित करते हुए समझाइये की यह प्रकार्यशील लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं?

प्रश्न 25:- हरित क्रांति का अर्थ बताते हुए कर्षक समाज पर पड़ने वाले इसके प्रभावों का उल्लेख किजिए ?

प्रश्न 26:- जनसंचार माध्यम के रूप मे के रडियो की भूमिका खत्म हो रही हैं? अपने विचार प्रस्तुत करें |

दीर्ध-उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 27:- परिवार से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख स्वरूपों की व्याख्या करें |

अथवा

जाती व्यवथा को परिभाषित करिए| इस व्यवस्था के बाध्यकारी नियमों का उल्लेख करें ?

प्रश्न 28:- सामाजिक सर्वेक्षण किसे कहते है? इसके प्रमुख उद्देश्य बताइये ?

अथवा 

साक्षात्कार से आप क्या समझते हैं? सामाजिक अनुसन्धान की प्रविधि के रूप मे साक्षात्कार के उद्देश्य बताइए?

प्रश्न 29:- सामाजिक आन्दोलन की अवधारणा स्पष्ट करें तथा इसके विभिन्न प्रकार बताइये

अथवा

'जनजातीय आन्दोलन' स्पष्ट करते हुए इन आंदोलनों के प्रमुख कारणों के व्याख्या करें ?

Currently Trending