History Sample Paper Class 12 UP Board Exam 2021

नमूना पेपर छात्र की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाधनों में से एक है | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने में मदद करते है, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार है या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परीक्षण क्र सकते है और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते है| यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया है, तो वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्ररित कर सकते है, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते है|


इतिहास पेपर  कक्षा 12 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2021
इतिहास परीक्षा पेपर 3 घंटे 15 मिनट और कुल 100 अंको का होगा 

निर्देश:- i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
       ii) इस प्रश्न पत्र में पांच खण्ड हैं| खण्ड 'क' में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं,                खण्ड 'ख' में 05 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, खण्ड 'ग' में 06 लघु उत्तरीय            प्रश्न हैं, खण्ड 'ग' में 03 विस्त्रत उत्तरीय प्रश्न हैं तथा खण्ड 'ड' मे                एतिहासिक तिथियों v मानचित्र से सम्बंधित प्रश्न हैं |

खण्ड 'क'
बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1:- हड़प्पा सभ्यता के साक्ष्य सर्वप्रथम किस स्थान से प्राप्त हुए थे ?

         (क) हडप्पा स्थल         (ख) लोथल स्थल
         (ग) मोहनजोदड़ो स्थल     (घ) रोपड़ स्थल  

प्रश्न 2:- हाथी गुम्फा लेख किस राजा के बारे मे जानकारी देता हैं?

         (क) चन्द्रगुप्ता मौर्य       (ख) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य 
         (ग) अशोक              (घ) खारवेल 

प्रश्न 3:- संगम साहित्य किस भाषा मे हैं?
  
         (क) संस्क्रत              (ख) हिंदी
         (ग) तलिम               (घ) पाली

प्रश्न 4:- महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

         (क) कोशल              (ख) सारनाथ 
         (ग) राजगृह              (घ) पाटलिपुत्र

प्रश्न 5:- इब्बन्ब्तुता का अरबी भाषा मे लिखा गया यात्रा व्रतान्त का नाम क्या हैं?

         (क) तहकीक -ए -हिन्द     (ख) ट्रेवल्स इन दि मुगल एम्पायर 
         (ग) रिहला               (घ) ट्रेवेल्स इन इंडिया 

प्रश्न 6:- चिश्ती सम्प्रदाय की भारत मे स्थपना किसने की ?
     
         (क) ख्वाजा इसहाक शामी चिश्ती (ख) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती 
         (ग) शेख सलीम चिश्ती         (घ) अबू अब्दल चिश्ती 

प्रश्न 7:- विजय नगर का संस्थापक कौन था?

         (क) महमूद गावाँ            (ख) देवराय प्रथम 
         (ग) हरिहर और बुक्का        (घ) कृष्णदेव राय

प्रश्न 8:- बंगाल में भूमि का स्थाई बन्दोबस्त (1793 ई0) किसने आरम्भ किया ?

         (क) बहादुर शाह            (ख) लार्ड विलियम बैंटिक 
         (ग) लार्ड डलहौजी           (घ) लार्ड कार्नवालिस 

प्रश्न 9:- 1793 ई0 में सहायक संधि को किसने तैयार किया था ?

         (क) लार्ड डलहौजी           (ख) लार्ड कैनिग 
         (ग) हेनरी हार्डिग            (घ) लार्ड वेलेजली 

प्रश्न 10:- गाँधी जी ने नमक कानून कब भंग किया?

         (क) 10 अगस्त, 1928 ई0    (ख) 6 अप्रैल, 1930 ई0
         (ग) 8 मई, 1933 ई0        (घ) 7 नवम्बर , 1938 ई0

खण्ड-'ख'

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 11:- हडप्पा सभ्यता की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?

प्रश्न 12:- मेगस्थनीज कौन था ? उसकी पुस्तक का नाम लिखिये ?

प्रश्न 13:- विजय नगर साम्राज्य की स्थापना किसने और कब की ?

प्रश्न 14:- संथाल लोगो को विद्रोह की आवश्यकता कब और क्यों महसूस हुयी ?

प्रश्न 15:- 1857 ई0 की क्रांति के दो मुख्य कारण लिखिये |

खण्ड-'ग'
लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 16:- स्तूप क्यों और कैसे बनाये जाते थे ?

प्रश्न 17:- सती प्रथा के कौन से तत्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा?

प्रश्न 18:- मुगल प्रान्तीय शासन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये ? केंद्र किस तरह से प्रान्त पर नियंत्रण रखता था ?

प्रश्न 19:- क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं की हडप्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली नगर योजना की ओर संकेत करती हैं अपने उत्तर के कारण लिखए?

प्रश्न 20:- उन्नीसवी सदी मे नगर-नियोजन को प्रभावित करने वाली चिंताएं कौन सी थी ?

प्रश्न 21:- नमक कानून स्वतंत्रता संघर्ष का महत्वपूर्ण मुददा क्यों बन गया था ?

खण्ड-'घ'
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 22:- मौर्य प्रशासन के प्रमुख अभिलाक्ष्नो का उल्लेख कीजिये ? अशोक के अभिलेखों में इनमें से कौन-कौन से तन्वों के प्रमाण मिलते हैं ?

अथवा 

किन मायनों में सामाजिक अनुबन्ध की बौद्ध अवधारणा समाज के उस ब्राह्मणीय दृष्टीकोण से भिन्न थी जो 'पुरुषसूक्त' पर आधारित थी?

प्रश्न 23:- कबीर अथवा बाबा गुरुनानक के मुख्य उपदेशों का वर्णन किजिए ? इस उपदेशों का किस तरह स्न्प्रेष्ण हुआ ?

अथवा

स्थापत्य की कौन-कौन से परम्पराओं ने विजय नगर के वास्तुविदों को प्रेरित किया?

प्रश्न 24:- इस्तमरारी बन्दोबस्त के बाद बहुत-सी जमींदारियां क्यों नीलाम कर दी गयीं?

अथवा 

महत्मा गाँधी ने राष्ट्रिय आन्दोलन के स्वरूप को किस तरह बदल डाला?

खण्ड-'ड'

प्रश्न 25:- निम्नलिखित एतिहासिक तिथियों से सम्बंधित घटनाओं का उल्लेख किजिए |

        (1) 2600 ईसा पूर्व 

        (2) 321 ईसा पूर्व

        (3) 185 ईसा पूर्व

        (4) 78 ई0

        (5) 1336 ई0

        (6) 1565 ई0

        (7) 1526 ई0

        (8) 1765 ई0

        (9) 1773 ई0

        (10) 1802 ई0

प्रश्न 26:- मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न:
         दिये गये भारत के रेखा - मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों का अंकन (.) चिन्ह द्वारा दर्शाइए तथा उनके नाम भी लिखिये| सही नाम भी लिखिये | सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए 1+1 अंक निर्धारित हैं |

         (i) वह स्थान जहाँ से बाजरे के दाने प्राप्त हुए थे|

         (ii) वह स्थान जहाँ शेख सलीम चिश्ती की दरगाह हैं|

         (iii) वह स्थान जहाँ ब्र्ह्देश्वर मंदिर स्थित हैं|

         (iv) वह स्थान जिसे शाहजहाँ ने अपनी नयी राजधानी शाहजहांनाबाद बनाया|

         (v) वह स्थान जहाँ से 1857 का विद्रोह प्रारंभ हुआ |

(केवल दृष्टिबाधित परिक्षार्थियो के लिए प्रश्न संख्या-26 के मानचित्र कार्य के विकल्प स्वरूप )

        (i) बाजरे के दाने कहाँ से प्राप्त हुये|

        (ii) शेख सलीम चिश्ती के दरगाह कहाँ हैं|

        (iii) ब्र्ह्देश्वर मंदिर कहाँ स्थित हैं|

        (iv) शाहजहाँ ने शाहजहांनाबाद कहाँ बसाया |

        (v) 1857 का विद्रोह कहाँ हुआ |    

No comments:

Post a Comment

Currently Trending