Social Science Sample Paper Class 10th U.P. Board Exam 2020


नमूना पेपर छात्र की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाधनों में से एक है | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने में मदद करते है, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार है या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परीक्षण क्र सकते है और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते है| यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया है, तो वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्ररित कर सकते है, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते है|



सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर  कक्षा 10 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2020


सामाजिक विज्ञान, परीक्षा पेपर 3 घंटे और कुल 70 अंको का होगा |  
निर्देश:-
(i) इस प्रश्न पत्र को दो भागो मे विभाजित किया गया है खंड ‘क’ और खंड ‘ख| प्रत्येक प्रश्नों को हल करना आवश्यक है | प्रत्येक खंड के उत्तर नए प्रष्ठ से आरंभ कर सकते है |
(ii) प्रश्नपत्र मे चार प्रकार के प्रश्न है |  बहुविकल्पीय, अति लघु-उत्तरीय, लघु-उत्तरीय, व विस्तृत-उतरिय, जिनके सम्बन्ध मे निर्देश उनके आरंभ मे दिए गये है |
(iii) ‘क’  तथा ‘ख’ खंडो हेतु दिए गए मानचित्रो को उत्तर- पुस्तिका मे मजबूती का साथ संलग्न करना आवश्यक है |
(iv) नेत्रहिन् विद्यार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खंड ‘क’ मे प्रश्न संख्या १४ तथा खंड ‘ख’ मे प्रश्न संख्या २८ के उत्तर लिखने के लिए दिए गए है|
खंड – क
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश:- निन्मलिखिंत विकल्पों मे से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तरपुस्तिका  मे लिखिए:-
1. “ यंग इटली सोसाइटी” का संस्थापक कौन था?
      (अ) कबुर                 (ब) बिस्मार्क
      (स) मेत्सिनी              (द) गैरीबाल्डी
2. “1789” की फ्रांसीसी क्रान्ति का परिणाम हुआ?
      (अ) राजतन्त्र की स्थापना
      (बी) प्रजातंत्र की स्थापना
      (स) अधिनायक तंत्र की स्थापना
      (द) प्रभुसत्ता का राजतन्त्र से निकल कर फ्रांसीसी नागरिको की समिति मे हस्तान्तरित होना |
3.  गाँधी जी के असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का मुख्य कारण था-
      (अ) चौरी-चौरा की घटना           (ब) रौलेट एक्ट का विरोध
      (स) खिलाफत आन्दोलन का समर्थन  (द) उपयुक्त मे से सभी
4. भारतीय सविधान की आठवी अनुसूची मे कितनी भाषाओ का समावेश है?
      (अ) 24            (ब) 22
      (स) 26            (द) 20
5. निम्नलिखित मे से कौन- सा शासन के प्रमुख अंगो मे नहीं है ?
      (अ) विधायिका             (ब) न्याय पालिका
      (स) नगर पालिका          (द) कार्यपालिका

6. 1928  मे साइमन कमीशन के विरोध का ब्रिटिश सरकार पर क्या प्रभाव पड़ा?
      (अ) 1929 मे भारत के लिए ‘डोमेनियन स्टेट की गोलमोल घोषणा की गई|
      (ब) गांधीजी द्वारा सविनय अवज्ञा आन्दोलन चलाया गया |
      (स) कांग्रेस और मुस्लिम लीग मे आपसी सहमत नहीं बनी |
      (द) उपयुक्त मे से कोई नहीं
(अति लघु –उतरिय प्रश्न)
7. समवर्ती सूचि के चार विषयों का उल्लेख कीजिये ?
8. सविनय अवज्ञा आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन से किस प्रकार भिन्न था ? किन्ही दो का उल्लेख कीजिये?
9. 2011 की जनगणना के अनुसार वो कौन से राज्य है जहां लिंगानुपात सबसे कम है?
(लघु- उतरिय प्रश्न)
10. भारत मे केन्द्र- राज्य सम्बन्धो पर संक्षेप मे प्रकाश डालिए ?
अथवा
संघवाद क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताये लिखिए?
11. छापेखाने के अविष्कार का मुद्रण एवं समाजिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा ?
अथवा
मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्तिथिया तैयार की ? उसके समर्थन मे दो तर्क दीजिए?
(दीर्घ –उतरीय प्रश्न)
12. राजनितिक दल का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसके किन्ही चार कार्यो का उल्लेख कीजिए?
अथवा
भारतीय लोकतंत्र के समक्ष आने वाली किन्ही चार चुनौतियों का उल्लेख किजिए?
13. 16वी सदी मे देशो के मध्य होने वाले आदान-प्रदान के कोई दो उदाहरण देते हुए इस सम्बन्ध मे अपना मत प्रकट किजिए ?
अथवा
टिप्पणी लिखिए-
      (क) ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी पर हमला क्यों किया?कारण बताइए |
      (ख) ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तो को क्यों नियुक्त किया  |
(मानचित्र संबंद्धित प्रश्न)
14. निर्देश :- प्रश्न संख्या  14 मानचित्र से सम्बंधित है |
      निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा- मानचित्रो मे (.) चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए | सही नाम व सही अंकन के लिए ½ + ½ अंक निर्धारित है |
14. (i) वह स्थान जहाँ गाँधी जी ने बगान व्यवस्थान के खिलाफ किसानो को संघर्ष के लिए प्रेरित किया |
    (ii) वह स्थान जहाँ जलियावाला बाग हत्याकांड हुआ ?
    (iii) वह स्थान जहाँ ‘भारत छोडो आंदोलन’ का प्रस्ताव पारित हुआ ?
    (iv) वह स्थान जहाँ से नमक आंदोलन प्रारंभ हुआ ?
    (v) वह स्थान जहाँ से 1857 मे उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम प्रारंभ हुआ ?
(केवल दृष्टिबाधित परिक्षार्थियो के लिए मानचित्र कार्य के विकल्प स्वरूप)
14. (i) गाँधी जी ने बगान व्यवस्था के विरुद्ध कहाँ के किसानो को संघर्ष हेतु प्रेरित किया ?
    (ii) जलियांवाला बाग हत्याकांड किस नगर मे हुआ ?
    (iii) भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ ?
    (iv) गाँधी जी ने नमक आंदोलन कहाँ से प्रारंभ किया ?
    (v) 1857 मे उत्तर प्रदेश मे किस स्थान से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम प्रारंभ हुआ?
खण्ड-‘ख’
(बहु-विकल्पीय प्रश्न)
निर्देश: निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुन कर अपनी उत्तर-पुस्तिका मे लिखिए –
15. निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है-
      (अ) पंजाब          (ब) उत्तर प्रदेश
      (स) हरियाणा        (द) उत्तराखंड
16. इनमे से कौन सी फसल रबी की है-
      (अ) दालें           (ब) मक्का
      (स) चना           (द) कपास
17. निम्नलिखित मे से कौन सा प्राथमिक क्षेत्रक है?
      (अ) डेयरी उत्पाद     (ब) कपड़ा उद्योग
      (स) परिवहन        (द) बैंक
18. निन्मलिखिंत चट्टानों में से किस प्रकार की चट्टान के स्तरों मे खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है ?
      (अ) तलहटी चट्टाने    (ब) राजस्थान
      (स) आग्नेय चट्टाने    (द) इनमें से कोई नहीं
19. निन्मलिखिंत में काली मुद्रा मुख्य रूप से किस राज्य मे पायी जाती है?
      (अ) जम्मू और कश्मीर      (ब) राजस्थान
      (स) महाराष्ट्र        (द) झारखंड
20. सामान्यतः किसी देश का विकास निन्मलिखिंत मे से किस आधार पर निर्धारित किया जाता है?
      (अ) प्रति व्यक्ति आय                   (ब) औसत साक्षरता
      (स) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति       (द) उपरोक्त सभी
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)
21. संगठित क्षेत्रक एवं असंगठित क्षेत्रक मे दो अन्तर लिखिए?
22. जैव एवं अजैव संसाधन क्या है ? किन्ही दो का उल्लेख किजिए?
23. मुद्रा विनियम किसे कहते है ? उदाहरण सहित स्पष्ट किजिए?
(लघु-उत्तरीय प्रश्न)
24. खनिज क्या है? खनिजों का वर्गीकरण लिखिए?
अथवा
चाय की खेती के लिए किस प्रकार की जलवायु उपयुक्त होती है?
चाय के मुख्य दो उत्पादक क्षेत्रों का नाम लिखिए ?
25. तर्तीय क्षेत्रक अन्य क्षेत्रको से कैसे भिन्न है ? उदाहरण देकर लिखिए  ?
अथवा
पर्यावरणीय गिरावट  के मुख्य तीन कारण लिखिए?
(दीर्घ –उत्तरीय प्रश्न)
26. उधोग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते है ? उदाहरण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये ?
अथवा
परिवहन एवं संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा एवं अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार क्यों कहे जाते है ? स्पष्ट किजिए?
27. वैश्वीकरण क्या है ? भारत मे वैश्वीकरण के प्रभाव का वर्णन किजिए ?
अथवा
उपभोक्ता आधार क्या है ? व्यक्ति के लिए ये क्यों महत्वपूर्ण है ?
(मानचित्र कार्य)

निर्देश- भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

28.
 (i) सुंदरवन राष्ट्रीय उधान को दिए गए चिन्ह के द्वारा नाम सहित दर्शाइए-  |

  (ii) सरदार सरोवर बांध को निचे दिए गए चिन्ह के द्वारा नाम सहित दर्शाइए-  |

(iii) महानदी को निचे दिए गए चिन्ह के द्वारा नाम सहित दर्शाइए-  |
   
  (iv) सूती वस्त्र उधोग का एक महत्वपूर्ण केन्द्र को निचे दिए गए चिन्ह के द्वारा नाम सहित दर्शाइए-  |

(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पत्तन को निचे दिए गए चिन्ह के द्वारा नाम सहित दर्शाइए-  |
(केवल दृष्टिबाधित परिक्षार्थियो के लिए मानचित्र कार्य के विकल्प स्वरूप)
निर्देश- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर- पुस्तिका में लिखिए |
मानचित्र का प्रयोग न किजिए |
28. (i) सुदरवन राष्ट्रिय उधान कहा स्थित है |
    (ii) सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना है |
    (iii) दक्षिण-पूर्वी  भारत की एक नदी का नाम लिखिए
    (iv) सूती वस्त्र उधोग के एक महत्वपूर्ण केन्द्र का नाम लिखिए?
    (v) भारत के पृवी तट पर स्थित एक पतन का नाम लिखिए ?

No comments:

Post a Comment

Currently Trending