Automobile Sample Paper Class 10 UP Board 2020



नमूना पेपर छात्र की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाधनों में से एक है | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने में मदद करते है, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार है या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परीक्षण क्र सकते है और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते है| यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया है, तो वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्ररित कर सकते है, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते है|

ऑटोमोबाइल सैंपल पेपर  कक्षा 10 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2020
 ऑटोमोबाइल, परीक्षा पेपर 3 घंटे और कुल 70 अंको का होगा |  

निर्देश:- i) सभी प्रश्न अनिवार्य है|
      ii) प्रश्नो के अंक उनके सामने दिए गए है|
      iii) उत्तर देते समय यथा-आवश्यक रेखा चित्र भी बनाएं|

प्रश्न 1:- निम्न प्रश्नो के लिए उनके दिए गए सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिये| 1x6=6
            (क) स्नेडक का एक महत्वपूर्ण गुण है |
      (i) प्रतिरोधकता      (ii) भंगुरता
      (iii) श्यानता         (iv) चुम्बकत्व
      (ख) किसी कार की पहिया बदलने के औजार है|
      (i) प्लग गेज        (ii) स्क्रू- जैक
      (iii) कैलीपर         (iv) कम्प्रेशर गेज
      (ग) कर्तन औजार किस पदार्थ से बनाये जाते है ?
      (i) एलुमिनियम      (ii) उच्च कार्बन इस्पात
      (iii) ढलवा लोहा      (iv) स्टेनलेस इस्पात
      (घ) मृदु इस्पात काटने के लिए चोरस छेनी का कर्तन कोण होता है |
      (i) 120           (ii) 30
       (iii) 90           (iv) इन में से कोई नहीं
      (ड) अब उत्तर प्रदेश मे हेलमेट न पहन कर स्कूटर चलाने पर पहली बार कितना जुर्मना लगता है |
      (i) 500 रुपये       (ii) 100 रुपये
      (iii) 300 रुपये      (iv) 2000 रुपये
      (च) ध्वनि प्रदुषण रोकने के लिए वाहनों में क्या लगाया जाता है |
      (i) जेनरेटर          (ii) गवर्नर
      (iii) साइलेंसर        (iv) फ़िल्टर

प्रश्न 2:- अतिलघु –उत्तरीय प्रश्न| 1x4=4
      निम्न प्रश्नो के उत्तर एक वाक्य – लगभग 10 शब्दों में दीजिए |
      (क) किसी गाडी के सर्विसिंग में क्या कार्य किए जाते हैं?
      (ख) वर्नियर कैलीपर के अल्पतमांक का तात्पर्य एवं सूत्र लिखिए?
      (ग) किसी स्पार्क प्लग के गैप की जाँच समझिए |
      (घ) रेलवे क्रासिंग प्रदशित करने वाले सड़क संकेत बताइए |

प्रश्न 3:- लघु –उत्तरीय प्रश्न-I, 2x6=12
      निम्न प्रश्नो के संक्षिप्त उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में दीजिए |
      (क) किसी वाहन के स्टार्ट ना होने के संभावित दो कारणों एवं उनके उपचार का वर्णन कीजिए |
            (ख) फाईलिंग एवं ग्राइंडिंग में अन्तर लिखिए |
      (ग) गैस वेल्डिंग करने की विघि का वर्णन किजिए |
      (घ) सुरक्षित कर ड्राइविंग के कोई चार नियम लिखिये |
      (ड) ऑटोमोबाइल से वायुप्रदुषण के कारण एवं रोकथाम के उपाय लिखिए |
      (च) पर्यावरण के प्रदुषण नियंत्रण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |

प्रश्न 4:- लघु –उत्तरीय प्रश्न-II, 4x6=24
निम्न प्रश्नो के संक्षिप्त उत्तर लगभग 50 शब्दों में दीजिए |
      (क) किसी वाहन में बैटरी का क्या अर्थ होता है? बैटरी चार्जिंग की विधि समझाइये |
      (ख) इंजन के स्नेहन की किसी एक विघि का वर्णन किजिए |
      (ग) मृदु इस्पात मे ड्रिलिग विधि समझाइये |
      (घ) किसी स्पेयर की दुकान खोलने के लिए स्थल का चयन कैसे किया जाता है| दुकान में आवश्यक साज- सज्जा भी बताइए |
      (ड) किसी वाहन के पंजीयन की आवश्यकता , प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेख बताइए |
      (च) ट्राफिक अधिनियम के किन्ही दो प्रविधानों का वर्णन कीजिए | दंड प्रविधान भी बताईये |

प्रश्न 5 से  7 : दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न, 8x3=24
निम्न प्रश्नो के संक्षिप्त उत्तर लगभग 150-200 शब्दों में दीजिए |
5.    किसी ऑटोमोबाइल के गवर्निग प्रणाली की आवश्यकता एवं किस्म बताईये तथा किसी एक का सचित्र वर्णन किजिए |
अथवा
      किसी स्कूटर के गति नियन्त्रण करने की विधियों का वर्णन करें ?

6.    किसी वाहन के बचाव अनुरक्षण से आप के समझते है ? एक करुबुरेटर के ओवरडालिंग का वर्णन किजिए?
अथवा
      अनुरक्षण की परिभाषा लिखे तथा किस्मे बताईये| किसी डीजल इंजन के अनुरक्षण के कार्यो की सूचि भी बनाइए|

7.    एक ऑटोमोबाइल-गैराज खोलने का कार्य पद लिखिए | उसके लिए वित्तीय सहयता कहाँ से और कैसेप्राप्त की जा सकती हैं|
अथवा
      एक ऑटो-स्प्येअर शॉप खोलने के लिए संक्षिप्त प्रोजेक्ट प्रस्ताव बनाइए तथा वितीय आवश्यकताओ का वर्णन किजिए?

No comments:

Post a Comment

Currently Trending