Geography Sample Paper Class 12 UP Board 2021



नमूना पेपर छात्र की परीक्षा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम संसाधनों में से एक है | ये अंतिम परीक्षा के लिए प्रयास करने से पहले छात्र को एक पूर्व अनुभव प्राप्त करने में मदद करते है, उन्हें पता चल जायेगा की क्या वे पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार है या नहीं | वे इन सभी विषयों के लिए अपने ज्ञान का परीक्षण क्र सकते है और उत्तर के बारे मे आश्वस्त हो सकते है| यदि लिखित उत्तरों मे कोई विसंगतिया है, तो वे इस तरह के प्रश्न पर अधिक ध्यान केन्द्ररित कर सकते है, ताकि अंतिम पेपर मे गलतियाँ न हो | वे सही और गलत उत्तरों के लिए खुद को भी चिन्हित कर सकते है|

भूगोल सैंपल पेपर  कक्षा 12 उ.प. बोर्ड परीक्षा 2021
भूगोल, परीक्षा पेपर 3 घंटे 15 मिनट और कुल 70 अंको का होगा

निर्देश:- 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
       2. प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय, प्रश्न संख्या – 9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय; प्रश्न संख्या 17 से 24 तक लघु उत्तरीय; प्रश्न संख्या -25 से 26 तक विस्तृत उतरिय; तथा प्रश्न संख्या -27 से 28 मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न हैं|

(बहुविकल्पीय प्रश्न )
निर्देश – निम्नलिखित प्रश्नो के सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर- पुस्तिका मे लिखिए :-

प्रश्न 1:- निम्नलिखित मे से कौन –सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं हैं ?
      (i) क्षेत्रीय विभिन्नता        (ii) मात्रात्मक क्रांति
      (iii) स्थानिक  संगठन       (iv) अन्वेषण और वर्णन

प्रश्न 2:- निन्मलिखिंत मे से किस महाद्वीप मे जनसंख्या व्रद्धि सर्वधिक हैं
      (i) अफ्रीका          (ii) एशिया
      (iii) दक्षिण अमेरिका  (iv) उत्तर अमेरिका

प्रश्न 3:- निम्न में से किस प्रदेश मे प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है ?
      (i) हांगाही की घाटी   (ii) नील घाटी
      (iii) सिन्धु घाटी      (iv) मेसोपोमिया

प्रश्न 4:- निम्न में से कौन – सी रोपण फसल नहीं हैं ?
      (i) कॉफ़ी                 (ii) गन्ना
      (iii) गेहूँ                  (iv) रबड़

प्रश्न 5:- भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन – सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंश नहीं हैं?
      (i) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी0
      (ii) नगर पालिका, निगम का होना-
      (iii) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खण्ड मे संलग्न होना |
      (iv) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक

प्रश्न 6:- निन्मलिखिंत में से जल किस प्रकार का संसाधन हैं ?
      (i) अजैव संसाधन          (ii) अनवीकरणीय संसांधन
      (iii) जैव संसाधन     (iv) चक्रिय संसाधन

प्रश्न 7:- भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार वहन होता हैं –
      (i) स्थल और समुद्र द्वारा    (ii) स्थल और वायु द्वारा
      (iii) समुद्र और वायु द्वारा    (iv)समुद्र द्वारा

प्रश्न 8:- निन्मलिखिंत में से कौन – सा रोग जल जन्य हैं ?
      (i) नेत्रश्लेश्मला शोध        (ii) अतिसार
      (iii) श्वसन संकर्मण         (iv) श्वासनली शोध

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न )

प्रश्न 9:- मानव भूगोल के दो उपक्षेत्र का नाम लिखीए ?

प्रश्न 10:- लिंग-अनुपात कैसे मापा जाता हैं ?

प्रश्न 11:- फुटकर व्यापार क्या हैं?

प्रश्न 12:- बस्तियाँ कितने प्रकार की होती हैं ?

प्रश्न 13:- किसी दो औघोगिक नगर का नाम लिखिए?

प्रश्न 14:- उर्जा के द अपरम्परागत उर्जा स्रोत का नाम लिखिए ?

प्रश्न 15:- भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों मे विभाजित किया गया हैं ?

प्रश्न 16:- ध्वनि प्रदुषण किसे कहते हैं?

(लघु उत्तरीय प्रश्न )

प्रश्न 17:- मानव भूगोल क्या हैं ? यह किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से सम्बन्धित हैं ?

प्रश्न 18:- प्रवास के प्रतिकर्ष कारण और अपकर्ष कारण मे क्या अन्तर हैं , लिखिए?

प्रश्न 19:- स्वछन्द उघोग किसे कहते हैं, इसकी एक विशेषता लिखिए ?

प्रश्न 20:- नगरीय क्षेत्रों के कार्यो के आधार पर नगरों का वर्गीकरण लिखिए ?

प्रश्न 21:- परीक्षित बस्तियाँ क्या होती हैं ? यह भारत मे कहाँ-कहाँ पायी जाती हैं?

प्रश्न 22:- सूती वस्त्र उधोग भारत में किस प्रकार का उधोग हैं ? भारत में इस उघोग के विकास के दो कारणों को लिखिये?

प्रश्न 23:- व्यापार किसे कहते हैं ? भारत के विदेशी व्यापार की दो प्रमुख विशेषताओं को लिखिये?

प्रश्न 24:- मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदुषण के पड़ने वाले चार प्रभावों को लिखिए ?

(दीर्ध उत्तरीय प्रश्न )

प्रश्न 25:- पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अस्थिति के आधार पर लिखिये?
अथवा
परिवहन जाल क्या होता हैं? विश्व के वे कौन –से प्रमुख प्रदेश हैं, जहाँ वायुमार्ग का सघन तन्त्र पाया जाता हैं?

प्रश्न 26:- भारत के अन्तराष्ट्रीय प्रवास के कारणों के विवेचना लिखिए ?
अथवा
मानव विकास को परिभाषित कीजिये ? भारत मे मानव विकास सूचकांक का वर्णन कीजिए?

प्रश्न 27:- भारत के दिए गये मानचित्र मे निनान्कित को उपयुक्त चिन्हों द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए –
      (i) जुट का प्रमुख एक उत्पादक राज्य|
      (ii) उड़ीसा की एक प्रमुख नदी|
      (iii) न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य|
      (iv) सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य|
      (v) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख टेक्नोलॉजी पार्क

(केवल दृष्टीबाधित छात्रो के लिए प्रश्न संख्या – 27 के स्थान पर )
      (i) जुट के प्रमुख उत्पादक एक राज्य का नाम |
      (ii) उड़ीसा की एक प्रमुख नदी का नाम |
      (iii) न्यूनतम सारक्षता वाले एक राज्य का नाम |
      (iv) सबसे कम जनसंख्या वाले एक राज्य का नाम |
      (v) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख टेक्नोलॉजी पार्क

प्रश्न 28:- संसार के दिये गये रेखा- मानचित्र के उपयुक्त चिन्हों के द्वारा दर्शाइए और उनके नाम लिखिये –
      (i) एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश |
      (ii) मकर रेखा को दर्शाइए |
      (iii) विस्तृत वणिज्य अनाज कृषि का एक प्रमुख क्षेत्र |
      (iv) अफ्रीका का एक प्रमुख समुदी पत्तन |
      (v) विश्व का सबसे बड़ा महासागर |

(केवल दृष्टीबाधित छात्रो के लिए प्रश्न संख्या – 28 के स्थान पर )
      (i) एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश का नाम |
      (ii) साढ़े 23 अंश दक्षिणी अक्षांश रेखा का नाम लिखिए |
      (iii) विस्तृत वणिज्य अनाज कृषि का एक प्रमुख क्षेत्र का नाम |
      (iv) अफ्रीका का एक प्रमुख समुदी पत्तन का नाम |
      (v) विश्व का सबसे बड़ा महासागर का नाम लिखिये |

No comments:

Post a Comment

Currently Trending